राजस्थानराज्य

Rajasthan News रायपुर ग्राम के ग्रामीणो के द्वारा रायपुर उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार को ज्ञापन सौप कर ग्राम में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम की मांग की है।

रिपोर्टर राजू दास वैष्णव रायपुर पाली राजस्थान

रायपुर ग्राम के ग्रामीणो के द्वारा रायपुर उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार को ज्ञापन सौप कर ग्राम में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम की मांग की है। ज्ञापन के दौरान भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपखंड कार्यालय पहुँचे और ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया की ग्राम में मानाबारी दरवाजा रेगरान मौहल्ला बायपास रोड़ पर खोली गई नई शराब की दुकान जो बिना लाइसेंस की अवैध दुकान है। जिस पर दिन रात शराब बेची जा रही है। जिससे मौहल्लेवासी,स्कूली छात्र-छात्राएं व मन्दिर में आने-जाने वाले आम नागरिको को भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा दुकान के सामने आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और शराबियों के द्वारा लड़ाई झगड़े व गाली गलौच की जाती है । जिसको लेकर शिकायत करने पर ठेकेदार के द्वारा मारने पिटने की धमकी दी जाती है। जिससे मौहल्ले वासियों में डर का माहौल बना हुआ है। वार्ड पंच गोपाल सिंह वार्ड पंच राकेश चौकीदार उत्तमचंद खींची सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button