उत्तरप्रदेशराज्यस्वास्थ्य

Uttar Pradesh News मुख्य चिकित्साधिकारी ने मंगलवार के दोपहर सूरतगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया है उन्होंने वहां पर गंदगी देखकर नाराजगी जताई है, सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मातहत को निर्देशित किए हैं।

रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तर प्रदेश

सूरतगंज, (बाराबंकी): मुख्य चिकित्साधिकारी ने मंगलवार के दोपहर सूरतगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया है उन्होंने वहां पर गंदगी देखकर नाराजगी जताई है, सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मातहत को निर्देशित किए हैं। वहीं अनुपस्थित कर्मचारी को स्पष्ट बताओ नोटिस जारी की है।वहीं वार्डब्वॉय के एक दिन के मानदेय कटौती किए जाने का फरमान जारी किया है।सूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पहुंचकर जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अवधेश कुमार यादव ने ड्यूटी पंजिका को गहनता से देखा। तत्पश्चात अनुपस्थित रहे दंतचिकित्सक डा. अपूर्वा शर्मा के संग में नेत्र चिकित्साक डा. अमृता प्रीतम को कारण बताओ नोटिस भी जारी की है। वहीं आरबीएसके के टीम में अनुपस्थित रही डा पूजा रावत एवं डा. स्वेता सिंह को नोटिस दिए जाने की बात कहीं है। स्टाफ नर्स सीमा देवी भी बिना वजह के अनुपस्थित थी। इन सभी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। रंग रोगन के साथ अधूरे पड़े बिजली के स्पलाईं के कार्य को अतिशीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश यहां के इंचार्ज डा. राजर्षि त्रिपाठी को दिए हैं। वहीं अस्पताल में मौजूद डा. ज्योति तिवारी एवं रिजवान और डा. फुरकान के संतोषजनक कार्यों की प्रशंसा की है। जबकि साफ सफाई में हीलाहवाली बरतने वाले वार्ड ब्वॉय राजकुमार राय का एक दिन का मानदेय कटौती किए जाने की बात कहीं है। उन्होंने आंकिक कक्ष, डाटा आपरेटर कक्ष, एक्सरे रूम, ओपीडी व प्रसव कक्ष देखा। आकस्मिक कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान डाक्टरों सहित अंय कर्मचारी मौजूद रहे।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button