अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News डाकघर में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी: 16 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी, नीमकाथाना कोतवाली थाने में हुआ मामला दर्ज

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना डाकघर में नौकरी लगाने के नाम पर दो युवकों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। दोनों युवकों से 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मामला कोतवाली पुलिस थाने तक पहुंच गया है, जिसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। नयाबास निवासी सुमित मीणा ने बताया कि वो और उसका चचेरा भाई राकेश जैफ दोनों करीब 6 से 7 साल पहले जयपुर में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। जयपुर के गोपालपुरा बाइपास पर उनके गांव का रहने वाला रलावता थाना खण्डेला निवासी अशोक कुमार मीणा की माता की लाइब्रेरी थी, जिसमें वह दोनों पढ़ाई करते थे। अशोक उनके गांव का भांजा होने और लाइब्रेरी का संचालक होने से अच्छी जान पहचान हो गई। लॉकडाउन होने से दोनों युवक घर पर आ गए।

अप्रैल 2022 में अशोक नयाबास पीड़ित के घर पर आया और कहा कि पोस्ट ऑफिस में जीडीएस (ब्रांच पोस्टमास्टर) की भर्ती निकली हुई है। मैं आप दोनों को भर्ती करवा दूंगा। एक व्यक्ति के 8 लाख रुपए लगेंगे। सुमित ने बताया कि अशोक उनका जानकार होने से वह उनकी बातों में आ गए और फोनपे (मोबाइल मनी ट्रांसफर ऐप) से 1,55,000 रुपए और6,45,000 रुपए नकद दे दिए। राकेश ने फोन पे और पेटीएम से 4,25000 रुपए और 3,7,000 रुपए नकद अशोक को नीमकाथाना में दे दिए। अशोक ने कहा कि आवेदन भरने के बाद लगभग एक महीने में आपकी नौकरी लग जाएगी। हम दोनों से ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए कहा। फॉर्म भरने के एक महीने बाद जब मैरिट लिस्ट आई तो उनका नाम नहीं आया। पीड़ित युवकों ने अशोक से कहा कि उनका चयन नहीं हुआ तो अशोक ने वेटिंग लिस्ट आने की बात कही। 4-5 वेटिंग लिस्ट और आ गई, लेकिन उनका नाम नहीं आया तो वह दंग रह गए। पीड़ितों ने अशोक को दोबारा फोन किया तो उसने कहा, अगर तुम्हारे नाम लिस्ट में नहीं आए तो मैं आपके पैसे वापस पहुंचा दूंगा। थोड़े दिन तो अशोक रुपए वापस देने की बात करता रहा, लेकिन बाद में 19 सितम्बर 2022 को फोन बंद कर लिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button