राजस्थानराज्य

Rajasthan News किसानों के लिए एक्सपोजर विजिट का हुआ आयोजन।

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

सीकर जिले की चार एफपीओं ने अलवर जिले के नारायणपुर ग्राम में एक्सपोजर विजिट का किया दौरा, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय व नाबार्ड द्वारा संचालित 10000 कृषक उत्पादन संगठनों के गठन व संवर्धन की योजना के तहत सीकर जिले में संचालित एफपीओ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं किसानो हेतु एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सई के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रदीप भातरा, राजेश गुर्जर, मनीष शर्मा, इस अवसर पर सीकर जिले में संचालित नीमकाथाना फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नीमकाथाना, ब्रेसिका एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड पाटन, अजीतगढ़ एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड अजीतगढ़, ग्रीन पथ एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटिड खंडेला के समस्त बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसआईआईआरडी से प्रदीप भातरा ने एफपीओ की कार्यशैली एवं नारायणपुर में चल महाशक्ति कोफर्मिन प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित यूनिट को बारिकियों से जाना और उपस्थित किसानो को विजिट करवाई तथा इसके साथ ही आगामी विषयो पर प्रकाश डाला एवं दूध डेयरी की प्रोसेसिंग यूनिट के बारे में बताया व महाशक्ति कोफर्मिन प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड नारायणपुर जो दूध डेयरी पर कार्य कर रहा है उसकी डायरेक्टर महिलाओं ने किस प्रकार उसे रात दिन मेहनत करके सफल बनाया और आज उसका अच्छा नाम है उसकी सभी को विजिट करवाई व वहां की महिला डायरेक्टर श्रीमति उमा रतनु ने सभी को दूध डेयरी की पूरी प्रोसेस के बारे में बताया ।इस प्लांट में किस प्रकार दूध को ठंडा करके गांव गांव में महिलाओं को इसके माध्यम दूध कलेक्शन का रोजगार देके लोगो को रोजगार व एफपीओ की प्रगति की है, कैसे किसानो को फायदा हो सकता है इसके बारे में बताया, राजेश गुर्जर एफपीओ को सक्सेस होने की कई नई तकनीकीयों के बारे में बताया। जिसमें जिला समन्वयक मनीष शर्मा, नरेंद्र जाट, नरोत्तम यादव, दिलीप चाहर, शंकर माली, रामकिशोर, भूप सिंह, नीरज, घनश्याम, सीईओ मनीष शर्मा, आलेख सैनी, सुनील कुमार राजवीर जाखड़ व भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button