राजस्थानराज्य

Rajasthan News भाजपा नेता ने किया होली स्नेह मिलनः भूदोली ने कहा- क्रेशर पर अवैध वसूली करने नही नीमकाथाना का विकास करने राजनीति में आया हूं

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना वरिष्ठ भाजपा नेता व रेलवे सलाहकार रघुवीर सिंह भूदोली के नेतृत्व में नेहरू पार्क मे सर्वसमाज बन्धुओं का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम विजय बंसल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। केन्द्रीय मंत्री पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा कि रघुवीर सिंह तंवर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
भाजपा नेता रघुवीर सिंह भूदोली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 14 साल से आमजन की सेवा करता आया हु, मेरा उदेश्य क्रेशर, खान व अवैध वसुली करने नहीं बल्कि अपनी जन्म स्थली नीमकाथाना का चहुमुखी विकास करने के उदेश्य से राजनीति में आया हु। भूदोली ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का दस दिनों में कर्ज माफ कर देने वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ। भूदोली ने नीमकाथाना को जिला बनने पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष व श्रीमाधोपुर के पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रघुवीर सिंह तंवर भूदोली को विधानसभा में भेजने के लिए मेरे से जो भी सहयोग बन पायेगा मैं करूंगा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी लागतार देश को आगे बढ़ा रहे हैं, उन्होने भूदोली द्वाराआयोजित होली मिलन समारोह में पधारे कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में रणवीर सिंह शेखावत की टीम ने देश भक्ति के गानों की प्रस्तुती दी।समारोह मे पूर्व विधायक श्रीमाधोपुर झाबर सिंह खर्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बंसल दुधाड़ी धाम महावा के संत बिहारीदासजी महाराज, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, डॉ. शिवराज सिंह, दिनेश देशवाल गावड़ी सरपंच शेर सिंह, जयसिंह मंढोली, पूर्व पुलिस अधिकारी वीपी सिंह, विक्रम सिंह, पूर्व सरपंच सागरमल मीणा, मदनलाल कुमावत कैप्टन बनवारी लाल सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिर्पोटर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button