ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : पण्डोखर सरकार की फायर बिग्रेड ने पुरा और धनपीपरी में बड़े अग्निकांड को नियंत्रित किया

रिपोर्टर शाकिर अली दतिया मध्य प्रदेश

दतिया – विगत दिनों क्षेत्र में हुए दो बड़े अग्निकाण्डों को देश के सुविख्यात त्रिकालदर्शी संत श्री गुरुशरण जी महाराज के निर्देश पर पण्डोखर सरकार धाम की फायर ब्रिगेड ने मौके पर त्वरित रूप से पहुंचकर नियंत्रित किया।
पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बतलाया कि विगत मंगलवार को पण्डोखर धाम से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पुरा में आग लग जाने की सूचना प्राप्त होते ही पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने तुरंत आश्रम से फायर ब्रिगेड को अग्निकांड स्थल की ओर रवाना कर दिया। अग्निशामक वाहन दल के प्रभारी चालक दुर्जेंद्र शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लगातार तीन राउंड से आग को फैलने से रोका इससे पूरा गांव आज की चपेट में आने से बाल बाल बच गया।
इसी तरह धनपीपरी घर में भी बुधवार को आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही पंडोखर धाम आश्रम से फायर ब्रिगेड को मौके पर तुरंत रवाना किया गया और समय पर भीषण आग को नियंत्रित कर लिया गया। यहां भी यदि समय पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंचता तो पूरे गांव में आग फैलने से भारी जनधन की हानि हो सकती थी। पंडोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वह फसल काटने के बाद खेतों में पलारी को मत जलाएं अन्यथा इससे भविष्य में भीषण हादसा हो सकता है। उन्होंने अग्निकांड जैसी कोई भी घटना होने पर तुरंत नजदीक के थाने और जहां फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध है वहां सूचना देने का आग्रह किया ताकि आग लगने जैसी घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। दोनों जगह आग पर नियंत्रण करने में पण्डोखर धाम आश्रम के अग्निशामक वाहन प्रभारी दुर्जेंद्र शर्मा , शिवम तिवारी और ग्राम के कुछ युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भवदीय – मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)
सचिव , पण्डोखर धाम ट्रस्ट

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button