ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना परसामलिक पुलिस को मिली सफलता 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसन्त सिंह एवं थानाध्यक्ष परसामलिक श्री विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना परसामलिक पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2026, धारा 69/351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अब्दुल कलाम उर्फ बबलू पुत्र अब्दुल अजीज, निवासी ग्राम बैकुण्ठपुर टोला बोदरवार, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज उम्र करीब 21 वर्ष को दिनांक 20.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
अब्दुल कलाम उर्फ बबलू पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम बैकुण्ठपुर टोला बोदरवार थाना परसामलिक जनपद महराजगंज
उम्र लगभग 21 वर्ष

अभियोग का विवरण:
मु0अ0सं0 65/2026
धारा: 69/351(2) बीएनएस
थाना: परसामलिक, जनपद महराजगंज

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1.उ0नि0 अशोक कुमार
2.का0 अंगद सिंह
3.रि0का0 सुजीत कुमार

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button