ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भारत-नेपाल सीमा से 06 बोरी यूरिया खाद बरामद, 111 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 20.07.2026 को लगभग 11:10 बजे दक्षिण टोला स्थित मैस लैंड के पास एक बगीचे से मुखबिर की सूचना के आधार पर 06 बोरी भारतीय यूरिया खाद (प्रत्येक बोरी 45 किलोग्राम) बरामद की गई। प्रथम दृष्टया उक्त खाद को अवैध रूप से नेपाल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस टीम को आता देख संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया। बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 202/2026, धारा 111 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। बरामद खाद को अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द किया गया।

बरामदगी
भारतीय यूरिया खाद–06 बोरी (प्रत्येक बोरी 45 किलोग्राम)

बरामद करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 अभिषेक जायसवाल थाना सोनौली
2.का0 सुरेश सिंह
3.का0 अमरेश राय

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button