अपराधराजस्थान

Rajasthan News टोल टैक्स कर्मियों की ओर से महिला सरपंच के साथ किए गए दुर्व्यवहार

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

टोल टैक्स कर्मियों की ओर से महिला सरपंच के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में शनिवार को सरपंचो ने पुलिस थाने पहुंचकर रोष जताया। शुक्रवार को अनूपगढ़ रोड पर 42 एनपी के पास स्थित टोल नाका के कार्मिकों की और से शुक्रवार को ग्राम पंचायत लखाहाकम की महिला सरपंच शकुंतला मारवाल से दुर्व्यवहार करने के मामले में बड़ी संख्या में सरपंच पुलिस थाने पहुंचे ओर कार्रवाई की मांग करने लगे। सरपंच शकुंतला मारवाल ने आरोप लगाया कि वह अपने परिजनों के साथ मरीज को लेकर टोल नाके से गुजर रही थी। टोल टेक्स का भुगतान करने के बावजूद टोल कर्मियों ने तकनीकि खराबी का हवाला देकर करीब पंद्रह मिनट तक रोके रखा। उन्होंने बताया कि टोल कार्मिकों को जनप्रतिनि​धि व गाड़ी में मरीज होने की जानकारी देते हुए उनकी गाड़ी को निकालने की गुहार लगाई तो टोलकर्मी भड़क गए और मारपीट पर उतारु हो गए। जिसको लेकर उसने विरोध जताया तो लाठी व डण्डे लेकर आ गए तथा गाड़ी पर पत्थर बरसाए। घटना के बाद सरपंच युनियन में रोष पैदा हो गया। और पुलिस थानें पहुंचकर विरोध प्रकट करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलनें पर प्रधान प्रतिनि​धि विरेंद्र गोदारा व कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया भी पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने सरपंच के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि जनप्रतिनि​धियों के दुर्व्यवळार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधान प्रतिनि​धि विरेन्द्र गोदारा ने दो टुक कहा की आज के बाद स्थानीय पंचायत समिति का कोई जनप्रतिनि​धि 42 एनपी के पास स्थित टोल नाका पर टोल टेक्स नहीं देगा। मामले को बढता देख थाना​धिकारी गणेश बिश्नोई ने टोल के प्रतिनि​धियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कोई व्य​क्ति टोल नहीं देता है गाड़ी के नंबर नोट कर कानूनी कार्रवाई करें। कानून हाथ में लेकर लाठी डण्डो से लोगों को धमकाना कतई बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होेंने टोल पर लगे कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन करवाने के निर्देश दिये। और दोनों पक्षों की वार्ता करवाई जिसमें टोल प्रतिनि​धियों ने घटना को लेकर माफी मांगने व जनप्रतिनि​धियों से टोल नहीं लेने पर सहमति बनने पर मामला समाप्त हो गया। इस दौरान सरपंच युनियन के जिलाध्यक्ष मनीष कुलडि़या, भादवांवाला सरपंच सोनू सहारण, सरपंच प्रतिनि​​​धि राधेश्याम मारवाल, खाटां सरपंच रविकुमार, नानूवाला से नवदीप, नरसी राम मालसर, गंगुवाला से योगेश व धर्मवीर सहारण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनि​धि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button