Rajasthan News एग्जाम देने जा रहा युवक ट्रेन से गिरा: हादसे में युवक की मौत, मंगलवार को घर से निकला था

रिपोर्टर अंकित शर्मा जीलो सीकर राजस्थान
जीलो रेलवे स्टेशन जीलो के पास बुधवार को जयपुर परीक्षा देने जा रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पाटन थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर राजकीय सीएचसी जीलो की मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक रोहित सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था मंगलवार को घर से जयपुर जाने के लिए निकला था। जहां आज उसकी परीक्षा थी। थानाधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन जीलो व डाबला के मध्य पुलिया के समीप एक युवक रोहित पुत्र कृष्ण सिंह निवासी माधवधानी थाना सदर भिवानी (हरियाणा) की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। युवक के मोबाइल व बैग से मिले दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त की गई और परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।


Subscribe to my channel