मध्यप्रदेशमनोरंजनराज्य

Madhya Pradesh News मोहगाँव में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

✍🏼 रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला .विकासखंड मोहगांव में महिला दिवस के उपलक्ष में महिला क्रिकेट, कुर्सी दौड़ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार विकासखंड मोहगाँव में 16 मार्च को एक दिवसीय महिला क्रिकेट का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की सभी महिलाओं ने खेल में भाग लिया विजेता टीम को मेडल तथा शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया तथा महिलाओं में आत्मनिर्भर फूल नहीं चिंगारी हैं हम भारत की नारी हैं अपने हौसले से नारी भर रही है और आन ना कोई शिकायत ना कोई थकान खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया का संदेश दिया। महिलाओं का इस शानदार प्रदर्शन पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य श्री नारायण प्रसाद भवेदी, राजेश दुबे, अनिल दुबे, गुलाब सिंह टेकाम, खेल समन्वयक रामा परते, रेहान राज, महेंद्र कुमार गर्ग, शांति बाई तेलगांव, पुसिया बाई मरावी, सरिता धुर्वे, विंध्यवासिनी साहू, प्रियंका मिश्रा, दिव्या मरकाम, पुष्प लता झारिया, सोनिया कछवाहा, ममता काम तोड़े, सविता भांडे सहित ग्राम के सभी खेल प्रेमियों ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button