Rajasthan News मकान का छज्जा गिरा: एक व्यक्ति की मौत, जेसीबी की मदद से निकाला बाहर

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र की भूदोली की ढाणी जोड़ा ऊपरली वाली में मकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ढाणी जोड़ा ऊपरली वाली में मृतक अर्जुन राम मकान के छज्जे के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान उसपर मकान का छज्जा टूट कर गिर गया। उसके बाद में नीचे बनी होद की पट्टी टूट कर नीचे गिर गई। जिससे अर्जुन राम होद में जा गिरा। जेसीबी की मदद से बाहर निकाला
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और जेसीबी की मदद से पानी खाली कर हौद से अर्जुन राम को बाहर निकाला। इसके बाद उसे नीमकाथाना जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना के हेड कांस्टेबल भीमाराम ने बताया कि भूदोली की ढाणी जोड़ा ऊपरली वाली में मकान का छज्जा गिरने से अर्जुन राम गंभीर रूप से घायल हो गया थे जिसके बाद उसे नीमकाथाना जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।


Subscribe to my channel