अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

Uttar Pradesh News जनपद की लचर स्वास्थ्य महकमा के वजह से फिर गई एक युवती की जान

✍️ रिपोर्टर दीनानाथ निषाद फतेहपुर उत्तर प्रदेश

जनपद की लचर स्वास्थ्य महकमा के वजह से फिर गई एक युवती की जान इटैली कस्बा मे झोलाछाप डॉक्टर के हत्थे चढ़ी एक मासूम के प्राणना डिग्री ना पैनल और ना ही कोई रजिस्ट्रेशन फिर भी पिछले तीन वर्षों से क्षेत्रीय लोगों को देता है लुटाई का इंजेक्शन और करता है ऑपरेशन

क्या मुख्य चिकित्साधिकारी हजारों लोगों की जान लेने के बाद ही उठाएंगे कठोर कदम ?
प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक चाहे जितनी भी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कड़ाई कर लें परंतु फतेहपुर के स्वास्थ्य महकमा नही जागेगा । पता नही कितने लोगों की जान इन झोलाछाप डॉक्टरों के भेट चढ़ावा कर ही दम पाएंगे क्योंकि जनपद में इतने झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है और लगातार उनके खिलाफ आवाजे भी उठती हैं । परंतु स्वास्थ्य महकमा कुंभकर्णी नींद से नही जाग पा रही है।केवल खबर चलने के बाद संज्ञान में आने का और जांच के बहाने कमाई का जरिया बना रखा है तभी तो किसी की जान की कीमत नही समझी जाती।

ताजा मामला सरौली गांव थाना सुल्तानपुर का है जहां का निवासी शिवशंकर अपनी पत्नी का इलाज हेतु इटैली के डॉक्टर की उपाधि लगाए हुए अनिल मौर्य से मिला और अपनी पत्नी की स्थिति बताई और दिखाया जिसका इलाज अनिल ने 13/03/23 तारीख को दोपहर के 2 बजे किया और बिना लेडी स्टाफ के जांचोपरांत दवा और इंजेक्शन दिया । जब दो घंटे बाद स्थित और बिगड़ गई तो उसको बाहर के लिए रिफर कर दिया। जब मृतिका का पति सीएससी हथगांव पहुंचा तो उसको डॉक्टरों ने देखा और कुछ ही मिनटों में फतेहपुर के लिए रिफर कर दिया महज 200 मीटर जाने के बाद ही शिवशंकर की पत्नी ने अपने प्राण त्याग दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button