मध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News एकलव्य विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय खेल प्रशिक्षण का समापन

रिपोर्टर जमना प्रसाद चौबे दमोह मध्य प्रदेश

एकलव्य विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा 15 दिवसीय खेल प्रशिक्षण का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवम श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवम कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में 1मार्च 2023 को शुभारंभ हुआ जिसका समापन आज कुलपति एवम कुलसचिव एवम मुख्य परीक्षा नियंत्रक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रह्मानंद नायक, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मेजर सिंह एवम प्रशिक्षण संयोजक डॉ. रमाकांत त्रिपाठी, श्री प्रहलाद राय एवम श्री अभिषेक राय की उपस्थिति रही।कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन ने जीवन में खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को उज्जवल भविष्य का आशीर्वचन दिया। कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने सभी को आशीर्वचन देते हुए सभी को जीनव में अनुशासित रहने का सन्देश दिया। मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रकाश खम्परिया ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए भविष्य में हमेशा अनुशासित रहने के लिए प्रेरणा प्रदान किए।इस 15 दिवसीय खेल प्रशिक्षण की विस्तृत परियोजना को रखते हुए डॉ. रमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह खेल प्रशिक्षण सभी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका का निर्वाह करेगा साथ ही डॉ. रमाकांत त्रिपाठी ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हृदय नारायण तिवारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में संकाय के सभी विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button