धर्ममनोरंजनराजस्थानराज्य

Rajasthan News सेन्‍दङा मे महिलाओ ने शीतला माता की पूजा कर लगाया बासोङा का भोग

रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर पाली राजस्थान

रायपुर उपखंड क्षेत्र के रायपुर बर सेन्दडा ग्राम पंचायत में सोमवार को शीतला सप्तमी के अवसर पर ग्राम की महिलाओं के द्वारा शीतला माता की पूजा अर्चना की। इस मौके पर महिलाओं ने प्रातः कालीन जल्दी उठकर सज धजकर व नए वस्त्र धारण कर शीतला माता की पूजा अर्चना करते हुए बासोड़ा का भोग लगाया । महिलाओं के द्वारा अपने घरो में व शीतला माता के मन्दिर पर पूजा अर्चना कर घर परिवार में खुशहाली व सुख समृद्दि की कामनाएं भी की। महिलाओ ने शीतला माता की कथा भी सुनी साथ ही शीतला माता के बनाये गए बासोड़ा का भोजन ही खाया। दरसल शीतला माता की पूजा-अर्चना के दिन सभी लोगो के द्वारा अपने-अपने घरो में बनाये गए बासोड़ा का भोजन ही सब लोग करते हैं । इस दिन घरो में गर्म खाना नही बनाया जाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button