अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News खजुराहो थानांतर्गत ग्राम कुन्दरपुरा में जमीन में दफन शव मिलने से हड़कंप

मृतक पिछले 3 दिन से लापता था, पुलिस में हुई थी रिपोर्ट

✍️ब्यूरो राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

महुए की अवैध कच्ची दारू ले जाना बना घटना का कारण

धर्मेन्द्र हरिजन पिता प्रभुदयाल हरिजन उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम टिकुरी थाना खजुराहो लगभग 3-4 दिन से घर से गायब था, जिसकी शिकायत परिजनों ने खजुराहो थाना में गुमसुदगी के रूप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,परिजन तथा ग्रामवासियों द्वारा मृतक धर्मेन्द्र की लगातार खोज की जा रही थी, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के ही आदिवासी बाहुल्य ग्राम कुन्दरपुरा के नजदीक एक नाले के किनारे मिट्टी में दबे शव की जानकारी मिलने पर गुमशुदा धर्मेन्द्र हरिजन के रूप में हुई, ग्राम में फैली जानकारी के अनुसार मृतक के घटना स्थल के नजदीक महुए की कच्ची दारू बनाने के कनस्तर मिले हैं जिससे अनुमान लगाया गया कि मृतक कुछ दिन पूर्व कच्ची दारू से भरे कनस्तर ले गया था, सम्भावतः इसी के लालच में गया होगा, तब इस घटना को अंजाम दिया गया होगा, फिलहाल पुलिस मौका स्थल पर पहुंच गई है और जांच भी शुरू कर दी है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button