Uttar Pradesh News : आरएसएस ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का किया गया आयोजन
रिपोर्टर गोपाल जी फतेहपुर उत्तर प्रदेश
बिंदकी फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के जहानाबाद कस्बे में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जहानाबाद नगर में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया| इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक मुनीश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, उनके जीवन के प्रमुख पहलुओं, और युवाओं के प्रति उनकी अपेक्षाओं पर प्रकाश डाला। मुनीश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देशवासियों की पीड़ा को समझने के लिए आश्रम छोड़ देश के पीड़ित, शोषित और वंचितों के साथ आदवासी, गिरिवासी से लेकर देश के राजा और विद्वान सबसे संपर्क करते हुए पूरे देश का भ्रमण किया|. स्वामी जी जाति पाती छुआ छूत के घोर विरोधी थे ओ मानते थे की भारत के पतन अनावश्यक कर्मकांड तथा छुआ छूत से हुआ | अपने देश के उस विपद समय में स्वामी विवेकानंद ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने नारी शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण मानी , देश में आद्योगिक क्रांति लाने के लिए जमशेद जी टाटा का भी मार्गदर्शन किया था
उन्होंने हमेशा युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की धुरी माना और उनमें आत्मनिर्भरता, अनुशासन और चरित्र निर्माण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें और भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, शिक्षाविदों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी तस्वीरों और घटनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने उपस्थित लोगों को उनके जीवन और दर्शन को और गहराई से समझने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने संकल्प लिया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।