ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News निजी बस और कैंपर जीप भिड़ंत में दर्जनों घायल।

रिपोर्टर नगेंद्र कुमार बाघोली झुंझुनू राजस्थान

निजी बस और कैंपर जीप भिड़ंत, दर्जनों घायल तीन लोगों को गंभीर हालत में जयपुर किया रेफर, बावड़ी स्टैंड के पास हुआ हादसा। सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय संख्या 52 पर बावड़ी गांव के पास बस और कैंपर गाड़ी के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 23 लोग हुए गंभीर घायल आसपास के लोगों ने सभी घायलों को रिंग सीएससी में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। वही शेष 1 दर्जन से अधिक लोगों का रींगस सीएचसी में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे बस गलत दिशा में आ रही थी, तभी सामने से आ रही बोलेरो कैंपर गाड़ी से भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर लंबा जाम लग गया सूचना पर पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी ली।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button