Rajasthan News करौली सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र चौधरी अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवार्ड से सम्मानित ।

रिपोर्टर अवतार सिंह जादौन जयपुर राजस्थान
शनिवार को बीकानेर में आयोजित हुए समारोह में करौली के कृष्णा कॉलोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भूर सिंह चौधरी के पुत्र नरेन्द्र चौधरी को पिछले कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, कोरोनाकाल में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित कर लोगों को जागरूक करने आदि अनेकों बेहतर सामाजिक कार्यों के लिए अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
नरेन्द्र चौधरी ने बताया की राष्ट्रहित फाउंडेशन सर्वोपरि ट्रस्ट की ओर से बीकानेर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस ऑफ सोशल वर्कर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शनिवार को हुए अवार्ड सेरेमनी में उन्हें कारगिल युद्ध के वीर योद्धा दीप चंद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भारत के सभी राज्यों के साथ साथ नेपाल, भूटान, जापान, यूएई, सऊदी अरब, दुबई सहित कई देशों के चयनित 780 समाजसेवियों को यह अवार्ड प्रदान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन एवं कारगिल युद्ध के हीरो मेजर एन के दीप चंद, विशिष्ट अतिथि सेना कर्नल हेमसिहं एवं काशी से संत रत्न वशिष्ठ महाराज आदि रहे। और आयोजनकर्ता राष्ट्रहित फाउंडेशन ट्रस्ट एवं कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के पूर्व सेना अधिकारी मेवा सिंह, सुचित्रा आहिरे , रूपाली सिंघई आदि को विशेष धन्यवाद जो सभी देश- विदेश के समाजसेवियों को एक जगह सम्मानित करने के लिए तथा देश विदेशों की संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।


Subscribe to my channel