गुजरातब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसहायता

Gujarat News अहमदाबाद अखिलेश यादव का अहमदाबाद पहुंचने पर हवाई अड्डे तथा अन्य कई स्थानो पर भव्य स्वागत किया गया।

हर तरफ कार्यकर्ताओं का हुजूम और लाल टोपी ही दिख रही थी। अखिलेश यादव के जिन्दाबाद के नारों से वातावरण देर तक गूंजता रहा

रिपोर्टर साजिदुसेन घांची अहमदाबाद गुजरात

उत्तर प्रदेश का गुजरात से मजबूत रिश्ता है। यादव ने कहा कि गांधी ने सत्य अहिंसा का नारा दिया था उनके रास्ते पर चलकर ही देश को आजादी मिली। कईयों ने अपने राजनीतिक जीवन में उनका रास्ता अपनाया। लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है खासकर उत्तर प्रदेश में इसने सत्य को भुला दिया है। अहिंसा की जगह बुलडोजर ने ले ली है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की डाली परंपरा पर ही चल रही है। उसने कुछ नया नहीं किया है। कांग्रेस के जमाने में ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई के छापे पड़ते थे आज वही काम भाजपा कर रही है। लेकिन जिस तरह लालू यादव के परिवार तेजस्वी के घर छापे पड़ रहे है सरकार के इशारे पर ही यह काम हो रहा है।कांग्रेेस जमीन पर पहुंच गई वैसा ही हश्र भाजपा का भी होने वाला है। उन्होने कहा कि हमने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री से टॉप टेन अपराधियों की सूची मांगी है ताकि जनता जान ले कि माफिया कौन है? भाजपा अपराधियों को साथ रखकर समाजवादी पार्टी को हराना और बदनाम करना चाहती है।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button