IC News and Media House Private Limited


अपराधमध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News धार जिले के कुक्षी पुलिस को मिली बड़ी सफलता वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफास

रिपोर्टर संदीप राठौड़ धार मध्य प्रदेश

2 आरोपीयों को किया गिरफ्तार।

2 मोटर सायकल जप्त किमती लगभग 1 लाख की।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री आदित्य प्रतापसिंह के निर्देशन में सम्पूर्ण धार जिले में सम्पत्ति संबंधित अपराधो की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है. जिसके अन्तर्गत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय घार श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री दिलीप बिलवाल के निर्देशन में थाना कुक्षी जिला धार पर थाना प्रभारी कुक्षी ब्रजेश कुमार मालवीय एवं उनके अधिनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारीयों की एक टीम गठित की गई थी।

विगत दिनों में थाना कुक्षी अंतर्गत मोटर सायकल चोरी की घटनाएं हुई थी। जिस पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा थाना क्षेत्र के बाहर जाने वाले रास्तो पर अलग- अलग समय में नाकाबंदी लगाई जा रही थी प्रत्येक दो पहिया वाहन चालको को चेक किया जा रहा था। इसके अलावा हाट बाजार वाले दिन तथा अन्य दिनों में अलग-अलग समय पर सुनसान इलाकों पर जहां से मोटर सायकल चोरी जाने की संभावना होती थी वहां चेकिंग हेतु उप निरीक्षक संतोष पाटीदार, उप निरीक्षक विजय वास्कले सउनि प्रआर द आरक्षको की एक टीम बनाई गई थी, जो प्रतिदिन अलग-अलग समय पर स्थानों में घूम फिरकर संदिग्ध वाहन चालकों की निगरानी कर रहे थे।

उप निरीक्षक संतोष पाटीदार, उप निरीक्षक विजय वास्कले एवं उनकी टीम को सूचना मिली कि 31 जनवरी 2023 को चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP 11 MJ 7287 की चोरी गई मोटर सायकल को दो अज्ञात बदमाश कुक्षी से बाग तरफ जा रहे थे तो गठित टीम द्वारा रोक कर उक्त मोटर सायकल चालक को रोक कर मोटर सायकल के कागजात का पुछते नहीं होना बताया व टालमटोल कर भागने का प्रयास किया गया जिन्हें शक्ति से पूछताछ करने पर भैरव नगर कुक्षी से चोरी करना बताया व नाम पता पुछने पर अपना नाम विरु पिता वारमसिंह भाबर जाति भील निवासी ग्राम डेहरीपुरा दुनिया व दिलीप पिता भुवान पाचाल जाति भील निवासी खनिअम्बा थाना टाण्डा का होना बाताया तथा उक्त आरोपियों द्वारा थाना हातोद जिला इन्दौर से भी मोटर सायकल चुराना कबुल किया उसे भी आरोपी दिलीप से जम किया गया। इस प्रकार मोटर सायकल चोरी की गैंग को पकड़ने में कुक्षी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है तथा 2 मोटर सायकल जिनकी किमत तकरीबन लाख रुपये की बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने उस मोटर सायकल कुक्षी इन्दौर से चोरी करना बताया। इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक ब्रजेश कुमार मालवीय, उप निरीक्षक संतोष पाटीदार, उनि विजय वास्कले सउनि पंचल चौहान, प्रआर 825 प्रमोद, प्रआर 911 थानसिंह जमरा, आरक्षक 687 गंगाराम बघेल, आर 145 राहुल सोलंकी, आर 440 वेस्ता सोलिया, आर 462 नीरज, आर. 899 जितेन्द्र कुशवाह का विशेष योगदान रहा है।

चोरी की मोटर सायकलो की सूची थाना कुक्षी जिला धार वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर

वाहन का प्रकार बजाज डिस्कवर होण्डा साईन

MP 11 MJ 7287

MP 09 VL 1080

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button