धर्ममध्यप्रदेशमनोरंजन

Madhya Pradesh News प्रथम कलश यात्रा व शोभा यात्रा

आप सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार शुभेक्षु गायत्री शक्ति पीठ ब्यौहारी

रिपोर्टर दुर्गेश कुमार गुप्ता शहडोल मध्य प्रदेश

आज मुख्यातिथि सांसद श्रीमती रीति पाठक जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर, ध्वज फहराकर महायज्ञ का शंखनाद किया उक्त अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री शरद जुगलाल कोल जी व ब्यौहारी नगर के प्रथम नागरिक ,नगर परिषद अध्यक्ष श्री कृष्ण गुप्ता राजन जी भी उपस्थित रहे दोपहर 2 बजे से नगर के समस्त सनातनी महानुभावों के द्वारा कलश यात्रा व शोभा यात्रा बड़े ही उत्साहमय तरीके से धूम धाम के साथ द्वार द्वार में पुष्पवर्षा के बीच जलपान शरबत फल ठंडा वितरण के साथ स्वागत करते हुए नगर में भ्रमण की सभी समाज के लोगों ने व संगठनों ने अपने अपने आराध्य की व प्रतीकों की भव्य झांकी बनाकर, एक रूप साज व पोशाक के साथ गाजे बाजे के साथ, भजन कीर्तन करते हुए शोभा यात्रा में सहभागिता दर्ज कराई।और ब्यौहारी का नाम और तारीख इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया एक जुटता व सद्भाव का अद्वितीय व ऐतिहासिक उदाहरण देखने को मिला ब्राम्हण समाज, क्षत्रिय समाज, कुशवाहा समाज, कश्यप समाज, सिंधी समाज, ब्रम्हकुमारी संस्था, कोल समाज, राठौर समाज, नामदेव जी व आदि सभी समाज ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button