खेलझारखण्डराज्य

Jharkhand News आज से हुई शुरुआत झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित महिलाओं की ट्रेनिंग कैंप

रिपोर्टर सुनील कुमार प्रसाद जमशेदपुर झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत एक बार फिर झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच मास्टर सुनील कुमार प्रसाद ने महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए एक ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत की है। यह कैंप जीएम एटीसी द्वारा चौथी बार आयोजित किया जा रहा है। इस चार दिवसीय कैंप में महिलाओं तथा लड़कियों को आत्मरक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। यह जे.एम.ए.टी.सी के द्वारा की गई महिलाओं को सशक्त बनाने की छोटी सी पहल है। यह कैंप टेल्को में स्थित टेल्को रिक्रिएशन क्लब में 4 दिनों के लिए कराया जा रहा है।आज से इसकी शुरुआत की गई। कैंप का पहला दिन 65 लड़कियों के साथ इसकी शुरुआत साधारण वार्म अप तथा हल्की ट्रेनिंग से कराई गई।इस ट्रेनिंग कैंप में झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच सुनील कुमार प्रसाद, महिला प्रशिक्षक शिल्पी दास और इस सेंटर के सीनियर स्टूडेंट्स आदर्श कुमार, ऋषिकेश, शिवानी राय, आकाश सीट और शिवानी कुमारी इस ट्रेनिंग का हिस्सा बने। ट्रेनिंग के बाद सभी लड़कियों को कुछ आत्मरक्षा के अद्भुत तरीके सिखाए गए साथ ही साथ प्रश्न उत्तर सत्र से उन्होंने अपनी रक्षा के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त की। इस कैंप की अवधि 2 घंटे की रही। इस 2 घंटे की अवधि में लड़कियों ने काफी कुछ नया सीखने को मिला। इस चार दिवसीय कैंप का उद्देश्य लड़कियों को कठिन परिस्थितियो अपनी सुरक्षा करना है। इस कैंप से वह ना केवल अपनी सुरक्षा बल्कि अपने स्वास्थ्य को सही रखना भी सीखेंगी और वह अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button