ब्रेकिंग न्यूज़
Jharkhand News धनबाद नगरवासियों के लिए भावी पार्षद बंदना सिन्हा का छठ पूजा संदेश
ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड
धनबाद। नगरवासियों के लिए छठ पूजा के पावन पर्व पर विशेष संदेश देते हुए भावी पार्षद, वार्ड संख्या 4, बंदना सिन्हा ने सभी धनबाद और आस-पास के क्षेत्र के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा हमारे संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जो सूर्य देवता की उपासना और प्राकृतिक ऊर्जा के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है। बंदना सिन्हा ने कामना की कि छठी माता और सूर्य नारायण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और सबके जीवन में खुशहाली, समृद्धि और स्वास्थ्य का संचार हो। साथ ही, उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि इस पर्व को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें।