ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya pradesh News संगठन पर्व को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न, बूथ समिति और मंडल के विस्तार को लेकर रखी गई महत्वपूर्ण जानकारी

संगठन विस्तार को तनाव मुक्त रखते हुए संगठन पर्व के रूप में मनाया जाएगा - कांतदेव सिंह।

रिपोर्टर मोहम्मद ख्वाजा मध्य प्रदेश

टीकमगढ़। आज स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा द्वारा इस बार संगठन चुनाव नाम न देकर इस संगठन पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी व स्वप्निल तिवारी ने बताया कि संगठन पर्व के चुनाव जिला प्रभारी के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला सदस्यता अभियान पर्यवेक्षक पूर्व विधायक पुष्पेंद्र गुड्डू पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, विवेक चतुर्वेदी,पूर्व जिलाअध्यक्ष भाजपा अशोक गोयल, कौशल किशोर भट्ट, गोविंद बिहारी अग्रवाल, पूर्व विधायक अजय यादव, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा,सह चुनाव प्रभारी व जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट व पूरनचंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया, संगठन गीत लिया गया, जिसके बाद सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा साझा की गई व संगठन विस्तार को लेकर जानकारी दी गई व राष्ट्रगान के साथ आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि संगठन में सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किए गए तथा सभी मंडलों ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए सक्रिय सदस्य बनाए हैं और नगर मंडल ने अपने सौं सक्रिय सदस्यों का लक्ष्य पूरा किया है जिसको लेकर सभी बधाई के पात्र हैं, उन्होंने कहा कि आने वाली 7 ,8 और 9 नवंबर को जतारा, खरगापुर व टीकमगढ़ विधानसभा की मंडल कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें बूथ समिति का विस्तार सक्रिय सदस्यता के आधार पर किये जाने पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी, साथी ही नए मंडल के रूप में देरी मंडल जुड़ेगा। संगठन पर्व जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कांतदेव सिंह ने कहा कि किसी को भी तनाव लेने की जरूरत नहीं है यह संगठन चुनाव की तरह नहीं बल्कि हम इसे संगठन पर्व के रूप में मनाएंगे । आगे मंडल कार्यशाला के बाद मंडल सहयोगियों की मदद से हम बूथ व मंडल विस्तार आपसी सहमति और सबकी मनशा अनुरूप ही करेंगे, पूर्व जिला अध्यक्षों का मार्गदर्शन लिया जाएगा। भाजपा सदस्यता अभियान पर्यवेक्षक व पूर्व विधायक पुष्पेंद्र गुड्डू पाठक ने कहा कि हम सबको मिलकर अपने संगठन को मजबूत करना है जिसको लेकर 6 वर्षों में सदस्यता अभियान चलाया जाता है और हर 3 वर्ष में संगठन विस्तार होता है जिसको लेकर संगठन पर्व हम मनाएंगे, संगठन में आने वाले व्यक्ति को भाजपा का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है और सभी सक्रिय सदस्यों का वेरिफिकेशन जारी है। कार्यशाला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, प्रीति शर्मा, रीतेश भदौरा, बलवीर जोशी, गोपाल राय, छत्रपाल सिंह, सरोज राजपूत, शालिनी विश्व दीपक मिश्रा, सुशीला राजपूत,पुष्पा यादव, विकास यादव, जनमेजय तिवारी, अमित जैन, मुन्ना लाल साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, अनीश खान, रोहित वैसाखिया, किशन पटेरिया,हरप्रसाद कुशवाहा, प्रवीण नामदेव, महेश गौतम, संदीप पायक, महेश पटैरिया, सुरेंद्र, रामगोपाल चौरसिया, सुनील खटीक, संजय श्रीधर,शोभरन कुशवाहा,गनेश आदिवासी, वीरेंद्र परमार, शक्ति सिंह राय, रानू तिवारी, शिवचरण उटमालिया, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति, स्वप्निल तिवारी, जितेंद्र जैकी यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button