
पटना, 8 जुलाई 2025 —
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज पटना सिटी में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जदयू गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में मंगल तालाब से शुरू होकर डंका इमली गोलंबर, गायघाट तक निकाली गई।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और अपने मताधिकार को लेकर जागरूक करना था। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने नागरिकों से आगामी चुनावों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
जदयू नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए हर नागरिक का वोट जरूरी है, और यह रैली उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।



Subscribe to my channel