ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News तीन सदस्यीय दल ने बांधवगढ़ में हाथियों की मृत्यु वाले स्थान का निरीक्षण किया हाथी के हमले में 2 लोगों की मृत्यु पर जताया शोक

रिपोर्टर देवेन्द्र  कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

वन राज्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन सदस्यीय दल की जांच कमेटी गठित की गई। समिति ने शनिवार को घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण कर विभिन्न पक्षों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि घटना के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के लिये सेम्पल सागर एवं जबलपुर लैब में भेजे गये है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा ‍कि सभी जानकारियों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी की जायेगी। वन राज्य मंत्री ने शनिवार सुबह हाथियों के हमले में दो लोगों की असामयिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार मृतकों के परिजन को 8-8 लाख रूपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने निर्देश दिये है। अपर मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि शनिवार सुबह 2 लोगों की हाथी के हमले से मृत्यु हो गई है। एक घटना उमरिया जिले के चंदिया तहसील के बांका गांव के पास बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोकर बफर रेंज के जंगल में हुई है और दूसरी घटना चंदिया तहसील के देवरा गांव में चंदिया रेंज में उमरिया वन मंडल में हुई है। दोनों ही स्थान एक दूसरे से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। हाथियों की मृत्यु घटना स्थल से इन स्थान की दूरी करीब 27 किलोमीटर है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button