ब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

Bihar News समस्तीपुर सरकारी बस पड़ाव बना अतिक्रमणकारीयों एवं कुड़ा का अड्डा

रिपोर्टर चन्दन कुमार झा समस्तीपुर, बिहार

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अंतर्गत समस्तीपुर स्थित बस पड़ाव अतिक्रमण का पूर्णतः शिकार है। यह बस अड्डा निजी वाहनों का पड़ाव स्थल और कूड़े-कचरों का जमाव-स्थल बन चुका है। इतना हीं नहीं, यथोक्त बस पड़ाव का भवन जर्जर तो है हीं, यहाँ कोई कर्मचारी या अधिकारी भी नियुक्त नहीं है। अर्थात् बिना किसी कर्मचारी  या अधिकारी का यह बस पड़ाव हास्यास्पद, निंदनीय व अवशेष मात्र है । फलस्वरुप यात्रियों को यथोक्त बस पड़ाव से दरभंगा, मधुबनी, मुज़फ्फ़रपुर, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, सारण, कटिहार, पश्चिमी चम्पारण, सिवान, रोहतास, कैमूर, जमुई, अररिया, पटना, किशनगंज, सीतामढी, बक्सर, बाँका आदि के लिये प्रस्थान करनेवाली बस है या नही और यदि है तो कब-कब और कितने किराये हैं, आदि की जानकारी नहीं मिल पाती है। यथोक्त बस पड़ाव की दुर्दशा विगत 1, 2, 3, 4, 5, 6 या 7 वर्षों से नहीं वरन उससे भी अधिक वर्षों से यथावत है। विडम्बना है कि आज तक सरकार अथवा स्थानीय प्रशासन का ध्यान या तो इस ओर गया हीं नहीं या जानबूझकर उनके द्वारा यथोक्त बस पड़ाव की उपेक्षा की जाती आ रही है। विडंबना यह भी है कि इस बस पड़ाव को समस्तीपुर समाहरणालय के निकट होने के बावजूद अपने अस्तित्व को बचाने हेतु लम्बे अरसे से निरंतर जूझना पड़ता आ रहा है।उपरोक्त सम्बंध में एक यात्री रत्नेश कुमार के द्वारा बिहार सरकार के परिवहन मंत्री, परिवहन आयुक्त, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग  मंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति आदि को 21 नवम्बर, 2021 को हीं लिखितरुप से शिकायत कर उपरोक्त बस अड्डे के जीर्णोद्धार हेतु अनुनय-विनय भी किया जा चुका है। विडम्बना है कि अब भी समस्तीपुर का सरकारी बस अड्डा अपने अस्तित्व को बचाने हेतु बाट जोहता आ रहा है कि कोई आये और उसको पुनर्जीवित कर दे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button