IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़देश

सभी चिकित्सा महाविद्यालय और प्रबंधन केंद्रों पर होगी सिकल सेल की जांच और इलाज

मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ

रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

जिले के चिकित्सा महाविद्यालय और सभी प्रबंधन केंद्रों पर सिकलसेल की जांच और इलाज किया जाएगा | प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल माध्यम से सिकलसेल जांच एवं प्रबंधन केंद्रों का शुभारंभ किया |

जिले के कोमल देव जिला चिकित्सालय में आयोजित सिकलसेल प्रबंधन केंद्र का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिले के प्रबंधन केंद्रों में सिकल सेल मरीजों का पंजीयन स्वास्थ्य संस्था के माध्यम से किया जाएगा |

सिकलसेल मरीजों का पंजीयन करने के पश्चात सॉल्युबिलिटी टेस्ट और इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्ट किया जाएगा, इसके पश्चात पॉजिटिव आने पर मरीज को अलग से विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जाएगा | सिकलसेल मरीजों के लिए अलग से कार्यक्रम चलाया जाकर तथा उन्हें परामर्श भी दिया जाएगा | मरीजों को निशुल्क दवाइयां स्वास्थ्य संस्था में उपलब्ध कराया जाएगा |

कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता एम एल गर्ग, संयुक्त संचालक डॉ. चंद्रशेखर इंदौरिया, मुख्य चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे,सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर, सिकल सेल प्रबंधन इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश देव, डॉ. सुनील सोनी, कम्युनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. टिकू सिन्हा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र नाग, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. तृप्ति जैन, प्रबंधन सलाहकार मिथिलेश सोनबेर मौजूद थे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button