बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News लालू यादव के आवस पर सी बी आई का आगमन ,बिहार में मचा घमासान ।

सीबीआई की टीम आज अचानक पटना पहुंच कर जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव के आवास पर पहुंच कर जांच कर रही है ।

रिपोर्टर दीपक कुमार मुज़फ़्फ़रपुर बिहार

इसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई का नाम आया हुआ है जिसमें पूछ ताछ पूर्व मेे हुआ था । तेजस्वी समेत लालू परिवार खुद को निर्दोष बताते है ।मुज़फ़्फ़रपुर । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रेल मंत्री श्री लालू यादव के आवास पर आज सुबह सी बी आई कि टीम पहुंच गई । इससे पहले IRCTC घोटाला मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. ये समन ऐसे वक्त पर जारी हुआ है, जब लालू सिंगापुर से हाल ही में गुर्दा बदलवाकर स्वदेश लौटे हैं ,रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के आरोपों के मामले में सीबीआई जांच कर रही है. एजेंसी ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी. इस मामले में लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी अभियुक्त हैं. आरजेडी नेता लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव को सीबीआई ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था. भोला 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के ओएसडी थे.चार्जशीट दाखिल होने के बाद उस पर संज्ञान लेते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने कुल 14 लोगों को समन भेजा है. 15 मार्च को कोर्ट सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू करेगा और उसके बाद आरोप तय किए जाएंगे.– लैंड फॉर जॉब स्कैम 14 साल पुराना है. ये घोटाला उस समय का हैजब लालू यादव रेल मंत्री थी. दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनसे जमीन ली थी. लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे. 18 मई को सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया था. सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया.– सीबीआई के सूत्र की माने तो पटना में लालू यादव के परिवार ने 1.05 लाख वर्ग फीट जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर रखा है. इन जमीनों का सौदा नकद में हुआ था. यानी, लालू परिवार ने नकद देकर इन जमीनों को खरीदा था. सीबीआई के मुताबिक, ये जमीनें बेहद कम दामों में बेच दी गई थीं.सी बी आई कि टीम काफी गहराई से जांच कर के अब करवाई के स्वरूप में अा गई है । इसमें लालू परिवार खुद को निर्दोष बताते है । राजनीतिक कारण से फसाने की बात बताते है ।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की टीम ने सोमवार को छापा मारा. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने IRCTC घोटाला यानी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में ये कार्रवाई की है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button