उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News थाना बेरीनाग पुलिस ने शान्ति व्यवस्था भंग करने में 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार तथा जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 104 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, होली पर्व के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये गये अभियान के दृष्टिगत दिनांक 04.03.2023 को थाना बेरीनाग में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने ग्राम लाखतोली में शराब पीकर उत्पात मचाया हुआ है, तथा ग्राम प्रधान लाखतोली व उनके परिजनों के साथ मारपीट पर उतारू हो रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना बेरीनाग श्री प्रभात कुमार मय पुलिस टीम के मौके पर गये तो देखा कि आशीष सिंह, द्वारा गाली गलौच कर मरने मारने पर उतारू होकर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा_151_crpc के तहत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक स्थलों/ होटल ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 104 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button