IC News and Media House Private Limited


मनोरंजनराजस्थानराज्य

Rajasthan News नीमकाथाना में 6 मार्च को होलिका दहन: 7 मार्च को मनाया जाएगा रंगोत्सव, महिलाएं होलिका की पूजा कर करेंगी सुख समृद्धि की कामना

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

नीमकाथाना फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि पर क्षेत्र में 6 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6:30 बजे रहेगा। 7 मार्च को लोग रंगोत्सव मनाएंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसके लिए सवेरे से ही महिलाएं होलिका की पूजन कर सुख समृद्धि की कामना करेंगी। इस बार होली के दिन ग्रहों और नक्षत्रों का विशेष योग लोगों के लिए शुभ फलदायी होगा। होलिका दहन के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा। मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति से भी शुभ योग बन रहे हैं। शुक्र अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य योग और गुरु अपनी स्वराशि में होने से हंस नामक राज योग बन रहे हैं। ग्रहों के इस परिवर्तन से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को शुभ फल और लाभ प्राप्त होंगे।

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

ज्योतिषाचार्य पंडित हेमंत भारद्वाज के अनुसार प्रदोष काल में होलिका दहन के दौरान कई ग्रह अपने उच्च स्तर पर होंगे, जो कई राशियों के लोगों पर प्रभाव डालेंगे। मेष राशि के जातकों के लिए होलिका दहन के बाद से अच्छे पलों की शुरुआत हो सकती है। बृहस्पति ग्रह मीन राशि में हैं, लेकिन नए सनातन साल में मेष में गोचर करेगा। ऐसे में अभी से मेष राशि वालों के सुख और समृद्धि के द्वार खुलने की संभावना है। मिथुन राशि वालों के रुके हुए मांगलिक कार्य संपन्न होने और आर्थिक स्थिति मजबूत बनने के योग बन रहे हैं। सिंह राशि के लोगों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहेगी। धनु व मीन राशि के जातकों पर त्रिग्रही योग का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

जानिए शहर में कहां कहां होगा होलिका दहन

दिनांक 6 मार्च शाम 6:30 से 6:38 बजे तक होलिका दहन होगा। शहर के खेड़ापति बालाजी के पास 6:30 बजे होलिका दहन होगा। शहर के रामलीला मैदान में शाम 6:30 बजे होलिका दहन होगा। चूड़ावास में शाम 6:30 बजे होलिका दहन होगा। आजाद चौक छावनी, गणपत सिंह नगर, कृषि ऊपज मंडी के पास भी शाम 6:30 पर होलिका दहन होगा। 7 को खेला जाएगा रंगोत्सव शहर में रंगोत्सव 7 मार्च को खेला जाएगा। इसके लिए युवाओं से लेकर हर वर्ग में जोरदार उत्साह है। शहर में अनेक संगठनों की ओर से रंगोत्सव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्याम मंदिर में फूलों से होली खेली जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button