Rajasthan News अनियंत्रित हो पलटा ट्रक, बड़ा हादसा होने से टला बालाजी की कृपा से नहीं हुआ कोई नुकसान।

रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है जीर की चौकी बालाजी मंदिर नीमकाथाना जीर की चौकी बालाजी मंदिर के पास पाटन की तरफ से आ रही रोडवेज बस व मारुती को बचाने के चक्कर मे ट्रोला जो मंदिर की सीढ़ियों से जा टकरा गया इससे मंदिर का दान पात्र टूट गया साथ ही रोड़ियों से भरा ट्रोला असंतुलित होकर पलट गया जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी
गनीमत रही कोई जान हानि नहीं हुयी ट्रक चालक ने बताया की सामने से रोडवेज बस ा रही थी साथ ही उसको ओवर टेक करते हुए एक मारुती कार आती हुयी दिखी तो उन्हें बचाने की वजह से ट्रक के ब्रेक फेल हो गए ओर ट्रक सीढ़ियों से टकरा कर पलट गया जबकि जीर की चौकी बालाजी मंदिर लोगो मे एक बहुत बड़ा आस्था का केंद्र होने के कारण यहाँ लोगो का आवागमन बना रहता है प्रत्यक्ष दर्शियो ने बड़ा हादसा न होना बालाजी जी कृपा और आशीर्वाद बताया जबकि आज शनिवार होने के कारण भक्त अधिक संख्या मे आते है नीमकाथाना सदर पुलिस भी मोके पर पहुंची और 2 घंटे की काफी मशशकत के बाद यातायात को सुचारु रूप से शुरू करवाया गया


Subscribe to my channel