उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र- 17 वर्ष, घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जो काफी ढूँढखोज करने पर भी नहीं मिल पा रही है।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पिथौरागढ़ दिनांक- 03.03.2023 की प्रात: भुरमुनी, चण्डाक निवासी- एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र- 17 वर्ष, घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जो काफी ढूँढखोज करने पर भी नहीं मिल पा रही है। उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह व हमराही कर्म0 गणों द्वारा सर्विलांस की मदद से सुरागरसी- पतारसी करते हुए गुमशुदा के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों में तलाश करते हुए चंद घणटों के अन्दर ही गुमशुदा किशोरी को पिथौरागढ़ से ही सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस टीम की तत्परता से किये गये कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम
1. उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी चण्डाक,
2. हेड का0 कुशल सिंह,
3. का0 योगेश वर्मा
4. का0 कमल तुलेरा- सर्विलांस सैल।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button