उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर 01 व्यक्ति को 151 सीआरपीसी के तहत तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर एक वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर 01 व्यक्ति को 151 सीआरपीसी के तहत तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर एक वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज, डीएल निरस्तीकरण हेतु किया प्रेषित अवैध रुप से खनन सामग्री ले जा रहे 01 टिप्पर वाहन को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, जिस क्रम में दिनांक 02.03.2023 को निम्न व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई-
1. थाना अस्कोट में 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने ग्राम बाराकोट में शराब पीकर उत्पात मचाया हुआ है, जिससे आस पास अशान्ति का माहौल उत्पन्न हो रहा है । सूचना पर उ0नि0 अनिल आर्या चौकी प्रभारी अस्कोट, हे0 का0 कुन्दन सिंह मौके पर गये तो देखा कि सुरेन्द्र सिंह कन्याल पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम बाराकोट, द्वारा गाली गलौच कर मरने मारने पर उतारू होकर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 151 CRPC के तहत गिरफ्तार किया गया ।
2. उ0नि0 यातायात श्री दरबान सिंह मेहता द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक हरीश सिंह दानू पुत्र प्रताप सिंह निवासी बुरथिम, मुनस्यारी को शराब पीकर वाहन चलाने में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा वाहन चालक के डीएल को निरस्तीकरण की भी कार्यवाही की गयी ।
3. प्रभारी निरीक्षक थाना बेरीनाग श्री प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा को चैकिंग के दौरान, टिप्पर वाहन में वाहन चालक कुन्दन प्रसाद पुत्र स्व0 लालू राम निवासी सेलीपाक, पो0 चामाचौड़, बेरीनाग द्वारा बिना रमन्ना के अवैध रुप से खनन सामग्री परिवहन करने पर उक्त वाहन को धारा 4/21 खान/खनन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button