उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News कोतवाली पिथौरागढ़ एवं थाना बलुवाकोट पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में आज दिनांक- 03.03.2023 को क्रमश: 1. उ0नि0 श्री हीरा सिंह डांगी द्वारा माननीय न्यायालय से 8/21 NDPS ACT के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त, संदीप कुमार उर्फ संजय पुत्र किशन राम निवासी मल्ली जाखनी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। एवं 2. उ0नि0 मीनाक्षी देव, थाना बलुवाकोट द्वारा माननीय न्यायालय से धारा- 323/504/506 आई0पी0सी0 के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त प्रमोद कुमार सल्यानी पुत्र कृष्णचंद्र सल्यानी निवासी बलुवाकोट जनपद पिथौरागढ़ उम्र 41 वर्ष, को दबिश देकर घाटीबगड़ निकट शनि मंदिर बलुवाकोट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button