ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना

रिपोर्टर मोहम्मद इमरान बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने पानी मांगने के बहाने पीड़िता के घर में अंदर घूस गया। इसके बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़िता को किसी को बताने पर उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

घटना के समय, पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। क्योंकि उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी ने कपड़े से पीड़िता का मुंह दबाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां के घर लौटने पर उसने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, घर में जबरदस्ती घुसने और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आरोपी को शीघ्र किया जाएगा गिरफ्तार

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन जांच और दबिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता और उसके परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जाएगी। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button