Bihar News इस गाँव मे अभी अभी लगी भीषण आग, इतना हुआ नुकसान

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के वार्ड नं 3 सरौंजा गांव में शुक्रवार को लगभग 1 बजे दिन में ऐलवेस्टर से निर्मीत एक घर में आग लग गई।तेज पछिया हवा और कराके की धुप में देखते हीं देखते आग इतनी भयावह हो गई की जब तक में लोग कुछ सोचते तब तक में 6 घर जल कर राख हो गए।
इस आग लगी कि घटना में सविना खातून के घर में दो अलग-अलग बक्से में रखे 4 लाख 15 हजार रुपए समेत विभिन्न जेबरात, कपरे, अनाज बर्तन समेत अन्य समान जल गये। वहीं लाउसी, गीनत खातून, सफ़ीना खातून, जीनत खातून, वेगम खातून के घर सहीत घर में रखें खाने पीने के समान, कपरे,अनाज, बर्तन समेत लाखों रूपए के विभिन्न जेवरात जल कर राख हो गए। घटना के संबंध में मुखिया अस्जद मल्लीक ने बताया कि आग लगने की कारणों का पता नहीं चला है। ग्रामीणों और वीरपुर थाना से आए अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया गया है। इस आग लगी कि घटना में 4 लाख 15 हजार रुपए नगद समेत लाखों रूपए के जेवरात और अन्य समान जल कर राख हो गए हैं। पीड़ित लोगों को हर संभव सरकारी साहेता दिलाया जाएगा। मौके पर सेकरौं ग्रामीण मौजूद थे।



Subscribe to my channel