IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशमनोरंजनराज्य

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 175 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

विवाह कार्यक्रम में वर-वधु, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन।

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला. जनपद मुख्यालय में मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 175 जोड़ों को रीतिरिवाज के साथ विवाह के बंधन में बांधा गया। विवाह कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ वर वधु पक्ष के लोग शामिल हुए। धूमधाम के साथ वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया।जिसमें बारातियों के साथ जनप्रतिनिधि भी गाने की धून में थिरकते नजर आए। गौरतलब है कि गरीब निर्धन वर्ग के लोगों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसके तहत जिले के सभी नगरीय निकायों में विवाह आयोजन किए जाएंगे। इसी तारमत्म्य में बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों से 175 जोड़े शादी करने के लिए बीजाडांडी पहुंचे, उक्त आयोजन के लिए खंड स्तर के अधिकारियों ने पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी थी। नियमानुसार कन्या पक्ष यानी दुल्हनों को मंगल भवन में रखा गया और दूल्हा पक्ष के लिए जनपद पंचायत भवन में व्यवस्था की गई।सजने संवरने के बाद दोपहर करीब एक बजे बीआरसी भवन से 175 दूल्हों की एक साथ बैंडबाजों के साथ बारात निकली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शादी स्थल पहुंची। यहां पर पहले से इंतजार कर रहे बधु पक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, पुष्पा सिंह उद्दे, जाकिर हुसैन, रामचंद्र यादव, रामचंद्र यादव, सरपंच डुमारीलाल कुम्हरे, अजीत श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगो ने दूल्हों और बारात का स्वागत किया। वही जनपद पंचायत अध्यक्ष करिश्मा पुट्टा, उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, बीडीसी राजेंद्र पुट्टा, मदन बरकड़े, रवि नररेती, समईलाल एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पा मरकाम ने वर पक्ष की भूमिका निभाते हुए दुल्हनों को बेटी के रूप में स्वीकार किया। इस दौरान शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ ग्रामीण जन भी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button