IC News and Media House Private Limited


मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

Rajasthan News ब्राइट स्टेप स्कूल जयपुर में मनाया गया वार्षिक उत्सव

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

ब्राइट स्टार स्कूल के 10 वर्ष पूरे होने पर वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम रखा गया । जिसमें कार्यक्रम का संचालन विजेता व्यास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय राजीव गुर्जर, महेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पारीक, स्कूल संचालक भानु प्रताप जी एवं स्कूल स्टाफ तथा मीडिया बंधु रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को दीप जलाकर, गणेश वंदना के साथ की गई, तथा स्कूल की अध्यापिका द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई एवं छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर संदेश दिया गया। बेटियों को संरक्षण करें, बेटियों को किसी से कम नहीं समझे, बेटी बेटे से भी बढ़कर है। बेटी रहेंगे तो यह संसार रहेगा बेटी नहीं है तो कुछ भी नहीं है। तथा इसके बाद पेड़ों के संरक्षण के लिए एवं राष्ट्रभक्ति गीत पर छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा प्रस्तुति दी गई राष्ट्रगान का आयोजन हुआ, राष्ट्रगान के आयोजन में सभी छात्र-छात्राएं, अध्यापक अध्यापिका एवं समस्त पधारे हुए सभी लोग अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ी दिखाई दिए । कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात स्कूल संचालक एवं अध्यापिका शालिनी मोदी के द्वारा बच्चों को पुरस्कार प्रदान कीया गया, पुरस्कार प्राप्त कर, बच्चे उत्साहित दिखे, कार्यक्रम के दौरान सभीबच्चे उत्साहित दिखे, कार्यक्रम के दौरान सभी लोग उत्साहित दिखे। अंत में स्कूल के सभी स्टाफ को स्कूल संचालक भानु प्रताप जी ने पुष्कर प्रदान कीया, कोमल, परमिला शालिनी एवं अन्य स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button