मध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News सफलता की कहानी, नीट परीक्षा में चयन होने पर शुभम को मिली प्रोत्साहन राशि

रिपोर्टर सत्यव्रत भोजवाल पन्ना मध्य प्रदेश

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि प्रोत्साहन योजना का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को मिल रहा है। अजयगढ़ तहसील के ग्राम नवस्ता के शुभम साक्य का नीट परीक्षा के माध्यम से भोपाल के गांधी मेडिकल काॅलेज में चयन होने पर योजना के तहत 25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि मिली है। इससे शुभम को चिकित्सा शिक्षा की डिग्री प्राप्त करने के लिए बड़ी मदद मिली है। एमबीबीएस पाठ्यक्रम में अध्ययनरत शुभम ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण प्रोत्साहन राशि के माध्यम से पढ़ाई में मदद मिलेगी। इससे निरंतर बेहतर अध्ययन के लिए भी प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने सरकार की इस योजना को कारगर बताया और मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button