ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News 3 साल पुराने दुष्कर्म के प्रकरण के ₹2000 के इनामी वारंटी को थाना गढ़ीमलहरा पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत फरीदाबाद (हरियाणा) से किया गिरफ्तार

एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता ।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

थाना गढ़ीमलहरा अंतर्गत वर्ष 2023, 3 साल पुराने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट का वारंटी फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार वारंटी ₹2000 का इनामी बृज गोपाल उर्फ हल्के कुशवाहा पिता तुलसीदास कुशवाहा निवासी ग्राम छोटा गणेशपुरा थाना गढ़ी मलहरा को फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक रीता सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश यादव, महिला आरक्षक राधा पटेल की भूमिका रही। छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button