उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News हाइवे पेट्रोल यूनिट-01 को शिकायतकर्ता हरीश द्वारा सूचना दी गई कि किसी जे0सी0बी0 चालक ने उनकी खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी है।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

हाइवे पेट्रोल यूनिट-01 को शिकायतकर्ता हरीश द्वारा सूचना दी गई कि किसी जे0सी0बी0 चालक ने उनकी खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी है। उक्त सूचना पर HP – 01 में दैनिक ड्यूटी में नियुक्त मुख्य आरक्षी बसन्त कुमार, हमराही कानि0 हेमन्त पटवाल व चालक होमगार्ड विनोद कापड़ी के साथ धोबीघाट स्टेडियम के पास पहुंचे तो मौके पर शिकायतकर्ता हरीश व जेसीबी चालक मौजूद मिले। जे0सी0बी0 चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम उमेद सिंह गैड़ा पुत्र दान सिंह निवासी धोबीघाट थाना/जिला पिथौरागढ़ बताया। उमेद सिंह जो कि शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था, जिससे MDT पर दी गयी सूचना के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो जे0सी0बी0 चालक उमेद सिंह उपरोक्त, पुलिस कर्मियों को गाली- गलौच करने लगा व देख लेने की धमकी देते हुए हेड का0 बसन्त कुमार के साथ हाथा पाई करने लगा। उक्त व्यक्ति द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालकर पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौच व मारपीट की गई तथा भविष्य मे देख लेने की धमकी दी गई, जिस पर उमेद सिंह उपरोक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर, उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 186/332/353/504/506 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button