उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News थाना कनालीछीना पुलिस ने जी0जी0आई0सी0 कनालीछीना में अध्ययनरत छात्राओं को करियर काउन्सलिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर दी गई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

थानाध्यक्ष कनालीछीना, श्री जावेद हसन द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बालिका शिक्षा हेतु करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कनालीछीना में अध्ययनरत छात्राओं को करियर काउंसलिंग सम्बन्धी महत्वपूर्ण टिप्स देने के साथ-साथ सभी को यातायात नियमों की जानकारी, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर क्राइम तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति आदि के साथ-साथ डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए गौरा शक्ति में पंजीकरण करने हेतु जागरूक किया गया, साथ ही बताया कि किस तरह महिलाएं/ युवतियाँ उनके साथ होने वाले अपराधों की शिकायत गौरा शक्ति के माध्यम से घर बैठे कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button