Uttar Pradesh News मेडिकल कॉलिज में बनेगा 200 कमरों का मल्टि स्टोरी रैन बसेरा
पावर ग्रिड कारपोरेशन ने सीएसआर फण्ड से निर्माण कराने की मंजूरी दी

रिपोर्टर अभिनय सिंह चंदेल महोबा उत्तर प्रदेश
जनहित में बड़ा कदम रामनरेश तिवारी के सहयोग से मेडीकल कॉलेज में बनेगा 200 कमरों का रैन बसेरा
बुन्देलखण्ड के गुरसराय के एक छोटे से गांव कैरोखर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर बुन्देलखण्ड को पहचान दिलाने वाले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्वतंत्र निदेशक रामनरेश तिवारी का इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए समस्त बुन्देलखण्ड वासियों की ओर से कोटिशः बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है आप उनका का यह उपकार जनता उपहार के रूप में सदैव स्मरण रखेगी. बताते चलें कि तीमारदारों की सुविधा बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलिज में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। यहाँ 200 कमरों का मल्टि स्टोरी रैन बसेरा बनाया जाएगा। इसका निर्माण कराने के लिए पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ .. इण्डिया ने स्वीकृति दे दी है।
मेडिकल कॉलिज में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए रुकने की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण अधिकांश तीमारदार खुले आसमान तले या बरामदे में पड़े रहते हैं। इससे वहाँ गन्दगी फैलने के साथ ही संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी रहता है, और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। नवम्बर 2022 में मेडिकल कॉलिज प्रशासन एवं पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया के ‘बीच मेडिकल कॉलिज में 200 कमरों का रेन बसेरा (विश्राम सदन) बनाने पर वार्ता हुयी थी।
‘मेडिकल कॉलिज बुन्देलखण्ड का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान है, जहाँ आसपास के मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों के रोगी भी उपचार कराने आते हैं। उनके साथ आने वाले तीमारदारों की परेशानियों को देखते हुए लगभग 1 वर्ष से बहुद्देश्यीय विश्राम स्थल बनवाने के प्रयास किए जा रहे थे, श्री तिवारी के अथक प्रयास से जो अब मूर्तरूप लेने वाला है। रामनरेश तिवारी कहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की मंशानुरूप पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया ने बुन्देलखण्ड की गरीब जनता के हित में इस निर्माण की मंजूरी दी,जो बेशक समूचे बुंदेलखंड के लिए एक सौगात है। मल्टि स्टोरी रैन बसेरा बन जाने के बाद तीमारदारों को कहीं रुकने के लिए पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही इस समझौते को घरातल पर लाया जाएगा।’ महोबा सहित समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता के हित में उठाए गए इस कदम से श्री तिवारी को बधाइयां दी जा रही है, यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा महोबा के जिलाध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी,ब्लाक प्रमुख संदीप राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर मिश्रा,उ.प्र.व्यापार संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मयंक मिश्रा सहित जिले के समाजसेवियों, आमजन द्वारा बधाई दी जा रही हैं।



Subscribe to my channel