मध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News मेडीकल कॉलेज नहीं बना तो होगा जन आंदोलन- अजय टंडन

भाजपा सरकार अपना रही दोहरा मापदंड

रिपोर्टर जमना प्रसाद चौबे दमोह मध्य प्रदेश

दमोह। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दमोह विधायक अजय टंडन ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि उपचुनाव के समय प्रदेश के घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंचों से दमोह की जनता के सामने सैंकड़ो घोषणाएं की थीं जिसमें प्रमुख रूप से दमोह जिले के लिये मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन भी कर दिया था लेकिन आज तक एक पत्थर भी नहीं लगा ,निमार्ण कार्य चालू कब होगा ? इस बात को लेकर विधानसभा में मेरे द्वारा प्रश्न लगा कर एवं पत्र लिख कर मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। इसको लेकर आम जनता एवं युवाओं में आक्रोष व्याप्त है। आम जनता के साथ मिलकर एक बड़ा जन आन्दोलन किया जाएगा। साथ ही साथ कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, जो नवीन पेंशन योजना है जिसमें कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है हमारी आशा कार्यकर्ता, ऊषा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों के द्वारा लगातार ही अपनी वेतन बढ़ाने की मांग कर रही हैं उनकी मांगों पर भी सरकार को विचार करने आवश्यकता है, इसी प्रकार से आउट सोर्स कर्मचारी, संविदा कर्मचारी भी लगातार ज्ञापन एवं हड़तालों के माध्यम से सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहे है लेकिन सरकार उनकी एक भी मांग को सुनने को तैयार नहीं है किसान कर्मचारी आम जनता त्रस्त है जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री को इस्तिफा दे देना चाहिए, इस दौरान जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधी गौरव पटैल ने कहा यह सरकार हमारे किसान भाईयों को समय पर खाद, बीज, बिजली उपलब्ध नही कर पा रही है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है 2018 में कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के कर्जमाफी के प्रचार प्रसार के लिये कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें कार्यक्रम करने वाली फर्मों को आज दिनांक तक उनके द्वारा किये गये व्ययों का भुगतान नहीं किया गया है उसका भुगतान किया जाये।

दमोह जिले में कुछ महीनों से जो व्यक्ति छोटे प्लाट लगभग 1000 वर्ग फुट या उससे अधिक के प्लाट खरीदता है उनके प्लाटों का नाम नही किया जा रहा है न ही नक्से काटे जा रहे है, जिसके भूमि प्लाट का सीमाकंन एवं बटांकन के लिए परेशान हो रहे हैं। जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है जो कि कछुआ गति से हो रहा सतीश जैन जिला महिला कांगेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर भगवान दास चौधरी कमलेश उपाध्याय वीरेन्द्र राजपूत मंजीत यादव, नितिन मिश्रा पवन गुप्ता अजय जाटव ने भी कहा कि नौरादेही अभ्यारण्य में जबेरा विधानसभा में विभिन्न गांव को खत्म किया जा रहा है जिसमें कई आदिवासी बाहुल्य आ रहे है उन्हें शासन से विस्थापित किया जा रहा है उन्हें किसी भी प्रकार का मुआवजा नही दिया जा रहा है रजनी ठाकुर ने कहा कि उन्हें उचित मुआवजा साथ ही जमीन के बदले जमीन दी जाये। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अनिल जैन, पीएन डिम्हा, सर्वर पठान सहित अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button