उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News पिथौरागढ़ शहर से सड़क मार्ग से पांच किलोमीटर दूरी में स्थित चंडाक एक छोटा और रमणीक पर्यटन स्थल है जहां से हिमालय की हिमाच्छादित कंचनचंगा, नंदादेवी व त्रिशूल चोटियां स्पष्ट दिखाई देती हैं।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

चंडाक – पिथौरागढ़ शहर से सड़क मार्ग से पांच किलोमीटर दूरी में स्थित चंडाक एक छोटा और रमणीक पर्यटन स्थल है जहां से हिमालय की हिमाच्छादित कंचनचंगा, नंदादेवी व त्रिशूल चोटियां स्पष्ट दिखाई देती हैं। देवी भागवत व स्कन्द पुराण के मानस खंड के अनुसार इस स्थान पर ही देवी काली ने चण्ड व मुण्ड नामक बलशाली असुरों का संहार किया था। तब से ये स्थान चण्डाक व इससे कुछ ही दूरी पर मुण्ड नामक दैत्य के संहार के कारण वह स्थान मढ़ नाम से प्रसिद्ध हुआ।

कुछ दशक पूर्व तक यहाँ लैप्रोसी मिशन नामक अस्पताल मौजूद था। जिसकी स्थापना एक अंग्रेज डॉक्टर ने की थी। ब्रिटिश शासन काल में खोला गया यह आस पास के क्षेत्र का एकमात्र अच्छा अस्पताल था। कालांतर में मैग्नेसाईट फैक्ट्री के निकट होने के कारण यहाँ एक छोटा बाजार विकसित हुआ। यहाँ से सोर घाटी व गौरंग घाटी का बहुत सुंदर दृश्य दिखाई देता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button