ब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News उत्तराखंड तहसील विकास नगर राशन कोटा धारक अनिल अग्रवाल द्वारा जनता को राशन नहीं देने एवं मनमर्जी अनुसार दुकान खोलता जनता परेशान

रिपोर्टर जोगिंदर सिंह बेदी देहरादून उत्तराखं

उत्तराखंड में भारत सरकार देश हर नागरिक को राशन मूहैया करने के लिए लगातार नई नई योजना ला रही है वन नेशन वन कार्ड सरकार की एक बेहतरीन योजना है जिससे देश के हर व्यक्ति को राशन आसानी से मिल सकेगा परंतु सूत्रों की माने तो पछवादून तहसील विकास नगर मे एक ऐसा कोटा धारक अनिल अग्रवाल के नाम से पहाड़ी गली एक राशन कोटा स्वीकृत है जो सरकार की हर योजना पर पलीता लगाने का काम कर रहा हैं एवं सरकार की किसी भी योजना को धरातल पर उतरने नहीं दे रहे हैं जिससे डबल इंजन सरकार की छवि धूमिल हो रही है

आपको बताते चलें कि विकास नगर के पहाड़ी गली कोटा धारक अनिल अग्रवाल ने सरकार द्वारा निर्धारित समय पर दुकान न खोलकर एवं राशन वितरित ना कर दुकान को लगातार बंद रखा जाता है एवं जनता के लिए आए राशन को ब्लैक किया जाता है इसके संबंध में क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी से वार्ता की गई और जनता की समस्या से अवगत कराया तो क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी कार्यवाही करने के बजाय पूरे मामले में लीपा-पोती करते नजर आए खाद्य पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह कोई पहला प्रकरण नहीं है ऐसे मामले और सैकड़ो शिकायती पत्र हमारी रदी की टोकरी में पड़े हुए हैं कोटा धारक ऊंची पहुंच वाले हैं उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता इनमें से ज्यादातर कोटा धारकों पर आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं जबकि नियम यह है कि अपराधीक इतिहास वाले किसी भी व्यक्ति को राशन कोटा आवंटित नहीं किया जाता परंतु इस सबके बावजूद विकास नगर में आवंटित किए गए कोटे सवालों के घेरे में है यदि एक उच्च स्तरीय जांच की जाए तो क्षेत्र के एक दर्जन कोटा धारक जेल के सलाखों के पीछे होंगे ऐसे में सवाल यह है कि आखिर ऐसे लोगों पर कार्रवाई ना होने की वजह क्या है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button