ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News थाना बमीठा पुलिस की बडी कार्यवाही आरोपी को कट्टा कारतूस और बका लिये किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

बमीठा दिनाँक 1/4/24 के प्रभात गस्त के दौरान को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीक पर एक व्यक्ति मुखविर के बताये हुये हुलिया का खडा दिखा जो पुलिस को आते देख भागने लगा पकडा जिसकी तलाशी ली गई जो अपनी कमर मे दाहिने तरफ एक 315 बोर का देशी कट्टा खोसे था 315 बोर के कट्टा को अपने कब्जे मे लेकर खोल कर चैक किया जिसमे एक जिन्दा कारतूस लोड मिला जिसे साबधानी पूर्वक अनलोड किया गया उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रामपाल कुशवाहा पिता महेश कुशवाहा उम्र 20 साल निवासी ग्राम गढा थाना बमीठा का होना बताया उक्त व्यक्ति से कट्टा एवं कारतूस रखने के सबंध मे लायसेंस मागा जो नही होना बताया। आरोपी उपरोक्त का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के दण्डनीय पाये जाने पर अप. क्र. 139/24 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया है।
इसी तारतम्य मे दौरान रोड पेट्रोलिग के आरोपी भरत साहू पिता मइयादीन सांहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम पारवा थाना सटई जिला छतरपुर के कव्जे से अवैध एक लोहे का दारदार बका लिये पाये जाने पर आरोपी उपरोक्त का यह कृत्य धारा 25 (1) बी आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी उपरोक्त यह कृत्य धारा 25बी आर्म्स एक्ट के दण्डनीय पाये जाने पर अप. क्र. 140/24 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया है।
आरोपी उक्त की गिरफ्तारी मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अगम जैन एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिह के दिशा निर्देशन मे श्रीमान एसडीओपी महोदय खजुराहो डा. सलिल शर्मा के मार्गदर्शन मे निरीक्षक पुष्पक शर्मा थाना प्रभारी बमीठा के हमराह सउनि अशोक शर्मा,कार्य. सउनि. कमलेश द्विवेदी, कार्य. प्र.आर. 142 रामकृपाल शर्मा,कार्य प्र.आर. 704 हरीराम वर्मा आर.1266 कमल सिह आर. 503 उदयवीर सिंह, आर. 553 नवीन, चालक प्र.आर.07 नसीम की अहम भूमिका रही

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button