उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Uttarakhand News रोड सेफ्टी को लेकर देश की पहली फिल्म ‘यंग बाइकर्स’ रिलीज, फिल्मी हस्तियों ने दी आवाज

रिपोर्टर कपिल सक्सैना जिला नैनीताल उत्तराखंड

हल्द्वानी एआरटीओ विमल पांडे ने रोड सेफ्टी पर देश की पहली फिल्म यंग बाइकर्स को तैयार किया है. फिल्म वाहन चोर गैंग के कारनामों और सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देती है.

हल्द्वानी: उत्तराखंड में सड़क हादसे को कम करने के लिए हल्द्वानी एआरटीओ विमल पांडे ने रोड सेफ्टी पर देश की पहली फिल्म यंग बाइकर्स को तैयार किया है. हल्द्वानी परिवहन निगम की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की फिल्मों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर काफी संदेश मिल रहे हैं और भविष्य में होने वाले सड़क हादसों के लिए यह फिल्म कारगर साबित होगी. फिल्म के लेखक-निर्देशक हल्द्वानी आरटीओ विमल पांडे हैं. इस फिल्म में थ्रिल एवं रोमांच के साथ-साथ यातायात नियमों की भी अहम जानकारी दर्शकों को देखने को मिल रही है. फिल्म वाहन चोर गैंग के कारनामों और सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी प्रदान करती है.

यंग बाइकर्स में पांच गाने हैं, जिन्हें व्यापक जोशी ने संगीत दिया है. फिल्म के गानों को कुमार सानू, उदित नारायण, पामेला जैन, वैशाली विजय एवं व्यापाक जोशी जैसी फिल्मी हस्तियों ने अपनी आवाज दी है. देहरादून के विनय चानना फिल्म के नायक और जेबा अंसारी नायिका हैं. जबकी कुमाऊं के नाना पाटेकर के नाम से मशहूर घनश्याम भट्ट ने खलनायक की भूमिका निभाई है. आरटीओ विमल पांडे ने बताया कि सड़कों पर वाहनों की संख्या के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में दुर्घटनाओं को सड़क सुरक्षा, शिक्षा के माध्यम से रोकने और लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी है. यही नहीं सड़क हादसे के दौरान लोगों को कैसे मदद दी जाए, इसको भी फिल्म के माध्यम से दर्शायी गई है. यह फिल्म खासकर युवाओं को खासा आकर्षित करने वाली है. रोड सेफ्टी पर बनी देश की पहली हिंदी फिल्म यंग बाइकर्स 17 फरवरी को रिलीज हुई हो चुकी है, जहां लोग थिएटर में बड़े पर्दे पर अपने शहर में देख सकते हैं.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button